डेलिगेट्स ने चखा रॉयल स्वाद
संस्कारवैली स्कूल में आयोजित राउंड स्क्वायर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में सोमवार को आमिर खान की स्पीकर रहे। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन आमिर ने फॉर्मल इनॉग्रेशन किया। इसके बाद दोपहर में बराजा जैसे माइंड बॉगलिंग सेशन भी हुए। इस इंटरेक्शन में स्टूडेंट्स ने आईडियाज एक्सचेंज किए। वहीं शाम को कॉन्फ्रेंस का आकर्षण रॉयल इंडिया थीम पर डिनर रहा। बराजा में स्टूडेंट्स आमिर खान की स्पीच के टेक अवे पर डिस्कस करते नजर आए। एक ग्रुप में सेंट फिलिप कॉलेज के क्रिस्टियो ने कहा कि आमिर ने जो कहा वो हमारे देश में भी लागू है। पैरेंट्स की एक्सपेक्टेशन हमसे बहुत ज्यादा है, कई बार हमारे डिसीजन को वे इन्फ्लुएंस करते हैं। वहीं दूसरा ग्रुप इस बात पर चर्चा कर रहा था कि क्या दूसरे देशों में भी इंडिया जैसी प्रॉब्लम्स हैं। इसके अलावा एजुकेशन में वैल्यूज की इंपोर्टेंस, यूनिटी जैसे सब्जेक्ट्स पर भी स्टूडेंट्स ने चर्चा की। रिक्का में स्टूडेंट्स के लिए कई फनी इवेंट्स आयोजित किए गए। इसके अलावा डेलीगेट्स को मांडना आर्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग, स्ट्रिंग आर्ट के साथ ही गरबा पर वर्कशॉप हुई।
रॉयलइंडिया थीम पर हुआ डिनर : कॉन्फ्रेंसमें शाम को रॉयल इंडिया थीम पर डिनर हुआ। विदेशी डेलीगेट्स का टीका लगाकर और बेंदी पहनाकर वैलकम किया गया। इसके बाद किसी ने गोरखपुरी पान का स्वाद चखा तो किसी ने लहंगा ट्राय किया। इसके बाद शाहजहां एक्ट पर संस्कार वैली स्कूल स्टूडेंट्स ने प्रस्तुति दी। दुनिया का सातवां अजूबा और प्रेम का प्रतीक ताजमहल मुमताज की याद में शाहजहां ने बनवाया। एक्ट में स्टूडेंट्स ने सूफियाना गीत पर नृत्य के साथ राजा के दरबार के बारे में भी बताया।
वर्कशॉप में इंडियन आर्ट सीखती डेलिगेट।
rSIC 2014
फॉर्मल इनॉगरेशन के दौरान की-नोट स्पीकर आमिर खान के साथ डेलिगेट्स ने खिंचवाया ग्रुप फोटो।
विदेशी डेलिगेट्स ने राॅयल इंडिया के स्वाद के साथ लिया पान का आनंद।
Check this out
डिनर से पहले आपस में बात करते डेलिगेट्स।
Chilling Out
Learning art
रॉयल इंडिया थीम पर आयोजित डिनर के दाैरान मांगटीका ठीक करती लड़की।
Checking Maangtika