पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जो हमारा है वह हमें जरूर मिलेगा: हर्ष

जो हमारा है वह हमें जरूर मिलेगा: हर्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ‘मैंटेलीविजन में काम मांगने के लिए कभी किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर के पास नहीं गया। इसके बावजूद मैंने टीवी सीरियल्स और फिल्म में कई अच्छे किरदार निभाए, क्योंकि मुझे पता था कि जो मेरी किस्मत में है, वह मुझे जरूर मिलेगा। मैं हमेशा अपने किरदार को अहमियत देता हूं।’ यह कहना है टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हर्ष छाया का। वे अपने नए टीवी सीरियल ‘अजीब दास्तां है ये’ के प्रमोशन के लिए सोमवार को भोपाल आए। इस दौरान वे दैनिक भास्कर ऑफिस भी आए। यहां उन्होंने सिटी भास्कर से काफी सारी बातें शेयर कीं। इसके बाद उन्होंने होटल रेसिडेंसी में भी दर्शकों से बात की। गौरतलब है कि लाइफ ओके चैनल पर यह सीरियल 7 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसमें हर्ष के अलावा एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और अपूर्व अग्निहोत्री भी नजर आएंगे।

दैनिक भास्कर ऑिफस में सीरियल के बारे में चर्चा करते हर्ष छाया।

‘फैशन’ के लिए की बहुत मेहनत

‘मधुर भंडारकर की फिल्म ‘फैशन’ के रोल के लिए मैंने काफी मेहनत की थी। मैंने डिफरेंट गेटअप्स में एक वीडियो शूट किया और मधुर को दिया। तब उन्होंने इसे देखने से मना कर दिया। मैं भी फिल्म के बारे में भूल गया। कुछ दिनों बाद एक कॉल आया और बताया गया कि आप फिल्म में विनय खोसला के किरदार के लिए सिलेक्ट हो गए हैं।’

समर्थ के रोल में नजर आऊंगा

‘मैं सीरियल में एक पॉलिटीशियन समर्थ के कैरेक्ट में नजर आऊंगा, जो सामाजिक जिम्मेदारियों के कारण निजी जिंदगी को समय नहीं दे पाता। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे इसमें मेरी प|ी का रोल प्ले करेंगी, जो मेरे इस रवैये से परेशान होकर अपूर्व के करीब जाती हैं। आप 10-12 एपीसोड्स के बाद मेरे कैरेक्टर को करीब से जान सकेंगे।’

बदल गया सीरियल का ट्रेंड

‘शुरुआती दौर में टेलीविजन चैनल्स इतनी संख्या में नहीं थे, जितने आज हैं। उस दौर में सिर्फ गिने-चुने चैनल्स ही थे, जिनका उद्देश्य सिर्फ एंटरटेनमेंट था, लेकिन आज रोजाना नए-नए चैनल्स रहे हैं। ये चैनल्स कहानी पर ज्यादा ध्यान नहीं देत, बल्कि इनके बीच पैसे कमाने की रेस हो रही है। टीवी चैनल्स अब क्वालिटी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।’

city guest