पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करोंद में उपद्रव

करोंद में उपद्रव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करोंदकी अमन कालोनी में मुस्लिमों के दो समुदायों में हुआ विवाद गुरुवार सुबह 11 बजे हिंसक हो गया। एक गुट के 500 से ज्यादा लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों को घेर लिया और लाठी-डंडों तलवारों से हमला कर दिया। तोड़फोड़ कर करीब 39 मकानों में आग लगा दी। इसमें 6 मकान पूरी पूरी तरह जल गए। 28 दो पहिया और एक कार में भी आग लगा दी। 30 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिलाओंसे मारपीट, गहने छीने : उपद्रवियोंने महिलाओं से भी मारपीट की। पीड़ितों का आरोप है कि उपद्रवियों ने महिलाओं के गहने और अन्य सामान भी लूट लिया। कई परिवार घर छोड़कर भाग गए।

खालीजमीन पर इमामबाड़ा बनाना चाहते हैं ईरानी : 10महीने पहले ही अमन काॅलोनी में शिया (ईरानी) समुदाय के कुछ लोगों ने अपने मकान बनाए थे। इस क्षेत्र में आफताब मस्जिद के पास पड़ी खाली जमीन पर वे लोग कब्जा कर इमामबाड़ा बनाना चाहते हैं। सुन्नी समुदाय इसका विरोध कर रहा है।

पुलिसरात में ही एक्शन लेती तो नहीं होता उपद्रव | पेज 2

अमन कालोनी में उपद्रव के बाद चारों ओर िबखरा घराें का सामान।

11:00 बजे मकान जलते रहे, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने दी- हालातइस कदर बेकाबू हो गए कि आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड को भी उपद्रवियों ने कॉलोनी के भीतर नहीं जाने दिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर ही पथराव कर दिया।

11:20बजे पुलिस के सामने ही पथराव और तोड़फोड़- पुलिसकर्मीउग्र भीड़ को काबू नहीं कर पा रहे थे। पुलिस कंट्रोल रूम आैर आसपास के थानों से फोर्स पहुंचाई गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचने के बाद भी उपद्रवी पथराव आैर तोड़फोड़ करते रहे।

12:00बजे- भीड़काबू नहीं हुई तो पुलिस ने एक दर्जन हवाई फायर किए। 40 से ज्यादा आंसू गैस के गोले छोड़े आैर लाठीचार्ज किया।

बुधवार रात 9:30 बजे पथराव के बाद फोर्स तैनात- ईरानीआैर सुन्नी समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। रात में दोनों पक्षों के बीच मारपीट आैर पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़कर मामला शांत कराया था। कालोनी में फोर्स तैनात कर दिया गया। ईरानी समुदाय के लोग भी रातभर जागकर पहरा देते रहे।

गुरुवारसुबह 10:30 बजे घरों में घुस गए हमलावर- सुन्नीसमुदाय के लोग लाठी-डंडे, हथियार एवं पेट्रोल लेकर अमन कॉलोनी पहुंचे आैर चारों ओर से रास्ते बंद कर दिए। घरों में घुसकर हमला शुरू कर दिया। खूनी संघर्ष करीब एक घंटे से