पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल 153 रन पर सिमटा

भोपाल 153 रन पर सिमटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| भोपालकी टीम हीरालाल गायकवाड अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में रीवा के खिलाफ मात्र 153 रन पर सिमट गई। बाबे आली क्रिकेट स्टेडियम पर भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी ओर से मन दुबे ने 12 चौकों की मदद से सर्वाधिक 59* रन बनाए। रीवा की ओर से कुलदीप सेन ने 4 और अभिनव सिंह आदर्श सिंह ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में रीवा ने चार दिवसीय मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। किरण तिवारी ने 45 और आकर्ष सिंह ने 33 रन की पारियां खेली। एक अन्य मैच में भेल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स पर चंबल ने भेल के खिलाफ 308 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भेल ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।