हैंडबॉल-फुटबॉल में भोपाल चैंपियन
भोपाल | भोपालकी बालिका टीम ने विदिशा को 6-0 से हराकर संभाग स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हैंडबॉल का खिताब जीता। वहीं, फुटबॉल के बालक वर्ग में भोपाल ने विदिशा को 1-0 से हराया। ऋषभ तिवारी ने विजयी गोल दागा। वहीं, कबड्डी के बालक वर्ग में भोपाल ने सीहोर को और बालिका वर्ग में सीहोर ने राजगढ़ को शिकस्त दी। वालीबॉल में सीहोर दोनों वर्ग में चैंपियन बना। बालक वर्ग में सीहोर ने भोपाल और बालिका वर्ग में राजगढ़ को मात दी। खो-खो में भी सीहाेर की टीम विजयी रही। डिस्कस थ्रो में देवांश कौशिक रानी भाटी, गोला फेंक में गोलू निकिता वर्मा, ऊंची कूद में अनिल यादव किरन दांगी, लंबी कूद में रोहित वर्मा पूजा चौधरी जीते।
, 100 मी रेस में कुलदीप रीना अहिरवार, 400 मी में प्रशांत रबड़े काजल सेन, 800 मी में गोविंद बसकन्या 1500 मी में गजराज बसकन्या और 3000 मी में निखिल बसकन्या जीते।