भोपाल कार्पोरेशन का विजयी अभियान जारी
भोपाल | भोपालकार्पोरेशन ने रतलाम कार्पोरेशन को 52-11 से हराकर मप्र सीनियर स्टेट बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अपना विजयी अभियान बरकरार रखा है। आगा क्लब पर आयोजित प्रतियोगिता में एसटीसी भोपाल ने लेवल-1 में रतलाम जिला को 60-25 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग के अन्य मैचों में डब्ल्यूसीआर जबलपुर ने एलएनआईपी ग्वालियर को 68-49, उज्जैन कार्पोरेशन ने भोपाल जिला को 85-61 और इंदौर कार्पोरेशन ने जोफ जबलपुर को 62-36 से शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग में उज्जैन कार्पोरेशन ने भोपाल जिला को 32-25 से हराया।
महिला वर्ग से उज्जैन कार्पोरेशन, एलएनआईपी ग्वालियर, भोपाल कार्पोरेशन, आरसीसी भोपाल, एसटीसी जबलपुर, खंडवा जिला, इंदौर कार्पोरेशन और नीमच जिला ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। पुरुष वर्ग में लेवल-1 से भोपाल कार्पोरेशन ए, एसटीसी भोपाल, इंदौर कार्पोरेशन, रतलाम कार्पोरेशन, उज्जैन कार्पोरेशन और भोपाल जिला ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि लेवल-2 से डब्ल्यूसीआर जबलपुर, सतना जिला, एसटीसी जबलपुर और जबलपुर कार्पोरेशन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।