एनुअल फंक्शन में मस्ती और देशभक्ति
संस्कृतिका अनूठा संगम और नृत्य की दिलकश प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। गरबा में मस्ती का रंग और सत्यमेव जयते... गीत पर देशभक्ति की भावना का यह नजारा दिखाई दिया बागमुगलिया स्थित माउंट कार्मल स्कूल के एनुअल फंक्शन में। स्कूल के इस सालाना जलसे में स्टूडेंट्स की हर परफॉर्मेंस पर दर्शकों की तालियां गूंज उठीं। स्टूडेंट्स ने गरबा में गोप बंधन और डांडिया के जरिए गुजरात की संस्कृति की झलक दिखाई। इसके बाद बारी थी बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्मेंस की। ‘इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी...’ सॉन्ग पर कलरफुल ड्रेस में सजे स्टूडेंट्स ने लाजवाब प्रस्तुति दी।
इसी क्रम में सत्यमेव जयते गीत के जरिए उन्हाेंने अनेकता में एकता और राष्ट्रीयता के संदेश दिया। इससे पहले कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अनूपा ने वेलकम स्पीच दी। ईवेंट में चीफ गेस्ट के रूप में प्रोविन्शियल सुपरवाइजर ऑफ सीएमआई फादर कुरियन काचापिल्ली और गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोविन्शियल सुपरवाइजर माउंट कार्मल प्रोविंस डॉ. सिस्टर नॉयल मौजूद थीं।
talent unlimited