नए सेशन से बदलेगा CISCE का पैटर्न
काउंसिलफॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) नए सेशन यानि 2015 के सिलेबस में बदलाव करने जा रही है। यह बदलाव इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन एक्जामिनेशन (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (आईएससी) के सिलेबस में होगा। इसका असर क्लास 9वीं और 10वीं की इंग्लिश में होगा। इसमें करंट इश्यूज से रिलेट करते हुए कुछ एक्टिविटीज शामिल की जाएंगी। इसके अलावा 12वीं की फिजिक्स में भी कुछ यूनिट में बदलाव होगा। इसमें नए इनोवेशन को कुछ चैप्टर में जोड़ा जाएगा, जिन्हें स्टूडेंट्स स्टडी करेंगे। इसका उद्देश्य सिलेबस में नयापन लाना है।
18फरवरी से होंगे एक्जाम
आईएससीबोर्ड ने 12वीं के एक्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। क्लास 12वीं के एक्जाम 18 फरवरी 2015 से एक अप्रैल 2015 तक होंगे। वहीं, आईसीएसई बोर्ड में 10वीं के एक्जाम 27 फरवरी 2015 से 30 मार्च 2015 तक चलेंगे। साथ ही एक्जाम में स्टूडेंट्स को पंद्रह मिनट पहले क्वेश्चन पेपर पढ़ने को मिलेगा।
change inpattern