पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सदी की सबसे रोमांटिक फिल्म के 1000 हफ्ते पूरे

सदी की सबसे रोमांटिक फिल्म के 1000 हफ्ते पूरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहरुखखान और काजोल अभिनीत फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे) मुंबई के मराठा मंदिर में 12 दिसंबर को 1000 हफ्ते का कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। राज और सिमरन की केमिस्ट्री और इस फिल्म के \\\"इट्स ओके सेनोरीटा...\\\', \\\"बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं...\\\', \\\"जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी...\\\', जैसे डायलॉग आज भी सिनेप्रेमियों की जुबान पर हैं। भोपाल में भी फिल्म ने 35 हफ्ते लगातार चलने का रिकॉर्ड बनाया था। पेश हैं इस फिल्म से जुड़े फैंस के एक्सपीरियंसेस...

शाहरुख के फैंस हार लेकर फिल्म देखने अाते थे अौर उसके कटआउट पर चढ़ाते थे। फिल्म 35 हफ्ते तक चली थी, जिसमें से 25 हफ्ते तक चारों शोज़ हाउसफुल थे।

-दीपक सिम्हल, रंभाटॉकीज के डायरेक्टर

50 से ज्यादा बार देखी टॉकीज में

मप्र स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में जनरल मैनेजर श्रीकांत सोनी ने बताया कि डीडीएलजे फिल्म में शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री ने इतना प्रभावित किया कि जब भी कोई गेस्ट आया तब उसे टॉकीज में डीडीएलजे दिखाई। इस तरह उन्होंने 50 से ज्यादा बार फिल्म देखी है।