- Hindi News
- 16 बैंकाें के बैंकर्स ने दिखाया म्यूजिकल टैलेंट
16 बैंकाें के बैंकर्स ने दिखाया म्यूजिकल टैलेंट
यूनियनबैंक ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार से तीन दिवसीय अखिल भारतीय अंतर बैंक संगीत प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें देशभर के 16 बैंकों के बैंककर्मियों ने अपना म्यूजिकल टैलेंट दिखाया। न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन में आयोजित संगीत प्रतियोगिता में कलाकारों ने कर्नाटक क्लासिकल वोकल, हिंदुस्तानी क्लासिकल परकशन (सोलो) इंस्ट्रुमेंटल, सुगम संगीत-लाइट म्यूजिक (सोलो) और वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक (सोलो) कैटेगरी में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन मनोज श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव, वाणिज्य एवं संस्कृति विभाग (मप्र शासन) ने किया। कार्यक्रम में यूनियन बैंक के महाप्रबंधक जीआर पाडलकर, उप महाप्रबंधक जेडीआर इलियास, उप महाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव और उप महाप्रबंधक, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई, विनायक टेंभुर्णे कई अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ईवेंट में त्रिवेंद्रम यूनियन बैंक के श्रीधरन पोट्टी (कैशियर) ने घटम वादन किया। श्रीधरन आकाशवाणी से टॉप ग्रेड आर्टिस्ट हैं। संगीत के प्रति जुनून के कारण उन्होंने बैंक से मिलने वाला प्रमोशन भी नहीं लिया। श्रीधरन के परिवार में सभी सदस्य संगीत प्रेमी हैं। उनके बेटे मृदंग, वॉयलिन और तबला वादन करते हैं।
mega musiccompetition
गुरुवार को समन्वय भवन मे भारतीय बैक अंतर प्रतियोगिता मे भजन प्रस्तुत करते हुऐ सुरेश बापट
42 साल से गाने में ही रचे-बसे
कार्यक्रम में मुंबई बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ सुरेश बापट ने सुगम संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने राग मिश्र शिव रंजनी में ‘मतवारो बादल आयो रे...’ के बाद तबला में तीन ताल की प्रस्तुति दी। सुरेश ने बताया कि वे पिछले 42 साल से संगीत के साथ पले- बढ़े हैं। सुरेश को आकाशवाणी से गायन में ‘ए’ ग्रेड प्राप्त है। इस पैशन के कारण उन्होंने भी प्रमोशन नहीं लिया। वे रोजाना दर्जनों बच्चों को संगीत की शिक्षा दे रहे हैं।