पांच दिनी बुक फेयर 25 से
बुकलवर्स के लिए हिंदी भवन में 25 दिसंबर से पांच दिवसीय कादम्बिनी पुस्तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। बुक फेयर का आयोजन कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति, भोपाल और नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली के सहयोग से किया जाएगा। इसमें पाठकों को विभिन्न विषयों पर आधारित किताबें पढ़ने को मिलेंगी। पुस्तक उत्सव में देशभर के साहित्यकारों और समाजसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। यहां बेटी बचाओ अभियान, पर्यावरण पर पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वच्छ भारत अभियान जैसी एक्टिविटीज का भी आयोजन किया जाएगा। उत्सव में प्रतिदिन रीडर्स और राइटर्स के बीच पैनल डिस्कशन भी होगा। साथ ही ई-बुक्स पर चर्चा भी होगी। पुस्तक उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और चर्चा में भाग लेने के लिए एंट्रीज ओपन हैं। इसके लिए 15 दिसंबर तक कादम्बिनी शिक्षा एवं समाज कल्याण सेवा समिति के कार्यालय 3, पारस नगर, बैरसिया रोड, करोंद से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।