- Hindi News
- मुश्किल और अट्रैक्शन से भरपूर है मरीन इंडस्ट्री
मुश्किल और अट्रैक्शन से भरपूर है मरीन इंडस्ट्री
यूंतो यूथ के लिए कई तरह करियर ऑप्शंस हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे हैं जो हमेशा से स्पेशल रहे हैं और आगे भी रहेंगे। इन फील्ड्स में सिर्फ बेहतर अवसर हैं, बल्कि पैसा और एडवेंचर भी है। इन्हीं जाॅब प्रोफाइल्स में से एक है मरीन इंडस्ट्री। मुश्किलों के साथ एडवेंचर और ट्रेवल वाला यह करियर यूथ के लिए यह एक बेहतर आॅप्शन हो सकता है।
क्याहै मरीन इंडस्ट्री
मरीनइंडस्ट्री में ज्यादातर काम ट्रांसपोर्टेशन का होता है। यह एक प्राइवेट फील्ड है। इसमें कई तरह के सामान पूरी दुनिया में समुद्र के रास्ते एक जगह से दूसरी जगह भेजे जाते हैं। इसके लिए शिप्स महीनों तक का सफर तय करते हैं। एक मर्चेंट शिप में 25 लोगों का स्टाफ होता है।
कैसेकरें शुरूआत
इसफील्ड में ऑॅफिसर रैंक के लेवल से एंट्री करने के लिए फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) से 60 परसेंट मार्क्स के साथ कक्षा 12वीं पास करना आवश्यक है। इसके बाद मरीन इंजीनियरिंग या नॉटिकल टेक्नोलॉजी की स्टडी करके ऑॅफिसर रैंक पाई जा सकती है।
इस करियर में कैंडिडेट को एडवेंचर्स एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करने और दुनिया घूमने का मौका मिलता है। शिप पर कई बार ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, जो सिर्फ सपनों में ही दिखाई देते हैं।
कमांडरएनके भूरी (1एमपी एनयू एनसीसी),
भोपाल नेवल विंग कमांडर
मुश्किलें और अट्रैक्शन
यह एक बेहद कठिन जॉॅब है। इसमें खराब मौसम से जूझने के साथ मुश्किल परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को क्लाइमेट के हिसाब से ढालना जरूरी है। साथ ही लंबे समय तक घर से दूर भी रहना पड़ता है। अगर अट्रैक्शन की बात करें तो इसकी लिस्ट काफी लंबी है। इस जॉॅब के जरिए कैंडिडेट्स सिर्फ दुनिया की सैर कर सकते हैं, बल्कि विभिन्न कला, संस्कृति और परंपराओं से रूबरू हो सकते हैं।
adventourous career
मुश्किलों ने मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है
मैं नौ महीनों तक शिप में रहकर आया हूं। इस काम में मुश्किलें तो बहुत हैं, लेकिन इसका अपना मजा है। इस दौरान 10 से ज्यादा देश घूमा। जहां मुझे अलग मौसम, लोग, संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। इस बीच मैंने व्हेल, डॉल्फिन, सील और फ्लांइग फिश को बहुत करीब से देखा।
सिद्धार्थश्रीवास्तव, नेविगेटिंगऑॅफिसर