पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रितु की रिवॉल्वर यूनिफॉर्म फोरेंसिक जांच के लिए भेजी

रितु की रिवॉल्वर यूनिफॉर्म फोरेंसिक जांच के लिए भेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल. राजाभोजएयरपोर्ट पर खुदकुशी का प्रयास करने वाली सीआईएसएफ की कांस्टेबल रितु कुमारी की रिवॉल्वर, मोबाइल फोन और घटना के समय पहनी गई यूनिफॉर्म जांच के लिए सागर स्थित फाेरेंसिक लैब में भेज दिए गए हैं। इधर सीआईएसएफ के अस्पताल में भर्ती रितु की तबीयत अब भी रह-रहकर बिगड़ रही है।

महिला सेल की एडीजी अरुणा मोहन राव ने बताया कि गांधी नगर थाना प्रभारी द्वारा घटना स्थल से जब्त की गई सभी वस्तुओं को फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर रितु कुमारी के भाई ने भास्कर को बताया कि अब तक उनकी बहन की हालत में खास सुधार नहीं हुआ है।





उनके पेट में इंफेक्शन अब तक खत्म नहीं हुअा है।



रितु कुमारी ने बयान दिया है कि एयरपोर्ट के तत्कालीन डिप्टी कमांडेंट विजय कुमार धनकर की प्रताड़ना से तंग होकर उन्होंने खुद को गोली मार ली। भोपाल में महिला थाना मामले की जांच कर रहा है। पुलिस की



इस केस से जुड़े सीआईएसएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान हो गए हैं। शनिवार को ही आठ अधिकारी और कर्मचारियों के बयान लिए गए। उन्होंने बताया कि

शुक्रवार की देर रात उन्हें ऑक्सीजन पर रखना पड़ा।