- Hindi News
- अब एसएमएस से मिलेगी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगने की तारीख
अब एसएमएस से मिलेगी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगने की तारीख
अब आपकी गाड़ी में हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट उसी तारीख पर लग जाएगी, जो तारीख प्लेट की फीस जमा करने के बाद भेजे जाने वाले एसएमएस के माध्यम से बताई जाएगी। प्लेट बनाकर लगाने वाली कंपनी लिंक-उत्सव प्राइवेट लिमिटेड ने इस प्रक्रिया को कंपनी के नोएडा स्थित सेंट्रल सर्वर से लिंक कर दिया है। यह व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू हो जाएगी।
अब तक नंबर प्लेट की फीस जमा करने के बाद इसकी रसीद पर प्लेट लगाने की तारीख लिख दी जाती है। ऐसी शिकायत आम है कि वाहन मालिकों कोे इस तारीख पर प्लेट नहीं मिल सकी। इसकी वजह नंबर प्लेट बनाने से लेकर उसे लगाने की जिम्मेदारी निभाने वालों को इसकी सूचना ही नहीं दिया जाना है। लिंक उत्सव के स्टेट हेड संजीव खरे ने बताया कि अब ऑथराइजेशन स्लिप पर वाहन मालिक का मोबाइल फोन नंबर लिखा जाएगा। यह डिटेल्स सेंट्रल सर्वर पर डाली जाएगी। सर्वर बता देगा कि किस तारीख तक प्लेट तैयार होकर लगा दी जाएगी। इसकी जानकारी वाहन मालिक को एसएमएस से दी जाएगी।