डा. राजीव सक्सेना को डबल खिताब
भोपाल . डा.राजीव सक्सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीएन बुच स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता में डबल खिताब जीते। एकल के फाइनल में उन्होंने एके घायल को 21-0, 21-0 से हराया। तथा युगल में डा. राजीव सचदेवा को साथ लेकर एमपी एग्रो के सीएस परसाई और लियाकत खान की जोड़ी को 21-10, 21-11 से हराया। महिला वर्ग में अंजू गुप्ता चैंपियन बनीं। उन्होंने फाइनल में जॉली जान को 21-5, 21-7 से हराया। अरेरा क्लब में खेली गई इस प्रतियोगिता का उद्घघाटन चीफ इंजीनियर जेके दुबे ने किया।