- Hindi News
- रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन आज से
रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन आज से
भोपाल. 19वींरिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता रविवार से तात्या टाेपे स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें प्रदेश के 200 मीडियाकर्मी तीन दिनों तक जौहर दिखाएंगे। भोपाल खेल पत्रकार संघ के तत्वावधान में आयोजित इंटर प्रेस स्पोर्ट्स कािर्नवाल की यह सत्र की पहली प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता का उदघाटन कल सुबह 11.30 बजे रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी करेंगे। इस अवसर पर सुशील अग्रवाल, सुमित पोंडा, सैयद साजिद अली, जेपी यादव, अफ्फान यूसुफ और ब्रजेश तोमर आदि उपस्थित रहेंगे।