पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाइल्स और मक्खन पर वैट 13 से घटकर 5 फीसदी हुआ

टाइल्स और मक्खन पर वैट 13 से घटकर 5 फीसदी हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाइल्स,फ्लश डोर और मक्खन पर अब 13 की बजाय 5 प्रतिशत वैट लगेगा। वैट में 8 प्रतिशत की इस कमी से करीब तीन हजार रु. में मिलने वाला फ्लश डोर अब ढाई हजार रुपए में मिलेगा। विट्रीफाइड टाइल्स की कीमत में भी लगभग 3 रुपए प्रति वर्ग फीट की कमी सकती है। ब्रांडेड मक्खन के दाम में भी एक किलो पर 30 रुपए की कमी की संभावना है। राज्य सरकार ने बजट में जिन वस्तुओं पर टैक्स में छूट देने की घोषणा की थी, इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। वित्त मंत्री जयंत मलैया ने 30 जून को बजट में कृषि यंत्रों और पूजन सामग्री को वैट मुक्त करने और कुछ वस्तुओं पर वैट घटाने की घोषणा की थी। शेष| पेज 9 पर



व्यापमंघोटाले पर विपक्ष के हंगामे के कारण विस सत्र के जल्दी समाप्त होने के कारण करों में छूट से संबंधित विधेयक सदन में पारित नहीं हो पाया था।

इसके बाद यह प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर कराने और राज्यपाल द्वारा अध्यादेश जारी करने में करीब ढाई महीने लग गए।



स्थानीय उद्योगों को फायदा होगा

जानकारों के अनुसार टैक्स में इस कमी का सीधा फायदा स्थानीय उद्योगों को होगा। स्थानीय निर्माता बाहर से आने वाले मटेरियल से बाजार में प्रतियोगिता कर सकेंगे।



-इन पर वैट समाप्त

-बिजली चलित कृषि उपकरण, धातु से बनी पूजन सामग्री और और देवी देवता की मूर्तियां (सोना अन्य नोबल धातुओं को छोड़ कर)

-इन पर वैट 13 प्रतिशत से घटा कर 5 प्रतिशत

- थर्मल इंसुलेटर, कंप्यूटर स्कैनर,एक्स-रे फिल्म, मक्खन, सुई , फ्लश डोर,सेरामिक और विट्रीफाइड टाइल्स

इसी तरह 42 रुपए प्रति वर्ग फीट वाली विट्रीफाइड टाइल्स की कीमत अब 39 रुपए प्रति वर्ग फीट होगी। इससे मकान की लागत में 10 से 25 हजार रुपए तक की कमी आएगी।

ये हो सकते हैं नए दाम

वस्तु मौजूदा दाम नए दाम

फ्लशडोर 3000 2780

विट्रीफाइड टाइल्स 42 39

सेरामिक टाइल्स 30 28

ब्रांडेड मक्खन 200-185 185-171

(डेयरी व्यवसायियों के अनुसार यह कमी संबंधित ब्रांड द्वारा एमआरपी में कमी करने पर ही प्रभावी हो सकेगी।) (टाइल्स के भाव रुपए प्रति वर्ग फीट में और मक्खन के भाव आधा किलो पैकिंग के)