- Hindi News
- सॉफ्टवेयर में दिक्कत, जारी नहीं हो सकीं अथॉरिटी स्लिप
सॉफ्टवेयर में दिक्कत, जारी नहीं हो सकीं अथॉरिटी स्लिप
क्षेत्रीयपरिवहन कार्यालय (आरटीओ) में मंगलवार को भी हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट के लिए अथॉरिटी स्लिप जारी नहीं हो सकीं। जो वाहन मालिक पुरानी स्लिप लेकर पहुंचे, उनकी ही फीस जमा हो सकी। इस कारण कई वाहन मालिकों को वापस लौटना पड़ा।
आरटीओ की स्मार्ट शाखा से अथॉरिटी स्लिप जारी होने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होना थी लेकिन सॉफ्टवेयर में परिवर्तन नहीं होने से यह व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। आरटीओ अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कंप्यूटर शाखा के अफसरों को जल्द ही यह काम पूरा करने को कहा हैं। उधर, ऑथराइजेशन स्लिप देने वाली स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड के सेंटर इंचार्ज राजेश शर्मा ने बताया कि बुधवार को सॉफ्टवेयर में परिवर्तन हो जाएगा। इसके बाद स्लिप जारी होना आसान होगा। गत 19 जून से लेकर 13 अगस्त के बीच खरीदे गए नए वाहनों की करीब 9 हजार नंबर प्लेटें अभी नहीं बनी हैं। वहीं, 14 अगस्त से लेकर 15 सितंबर के बीच खरीदे गए करीब 500 वाहनों की प्लेटें भी पेंडिंग हैं।
यदि ऑथराइजेशन स्लिप जारी होने में देरी हुई तो पेंडेंसी और बढ़ने के आसार हैं।
हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी का अनुबंध गत 19 जून को खत्म कर दिया गया था। हाईकोर्ट के गत 13 अगस्त के फैसले के बाद अब हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट लगवाने के बाद रजिस्ट्रेशन कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए आरटीओ की कंप्यूटर शाखा से ऑथराइजेशन स्लिप जरूरी है।