पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समरधा के बाघों की हिफाजत के लिए बनेगा एक्शन प्लान

समरधा के बाघों की हिफाजत के लिए बनेगा एक्शन प्लान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे महज दस किमी की दूरी पर समरधा रेंज में घूम रहे सात बाघों की सुरक्षा के लिए वन विभाग टाइगर प्रोटेक्शन एक्शन प्लान तैयार कर रहा है। इसका सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्लान तैयार करने के बाद उसे मंजूरी के लिए वाइल्ड लाइफ मुख्यालय और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को भेजा जाएगा।

भोपाल वन मंडल में वर्ष 2008 से नजर रहे बाघों की सुरक्षा के लिए अब तक अलग से कोई व्यवस्था नहीं है। समरधा के रेंजर जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि वहां दो बाघ, दो बाघिन और तीन शावक घूम रहे हैं। रिजर्व एरिया होने से इस रेंज में बाघ की सुरक्षा के लिए अलग से कोई प्लान नहीं है। वहां इसके लिए जरूरी वन चौकियों और अन्य संसाधनों का भी अभाव है। श्री गुप्ता ने कहा कि टाइगर प्रोटेक्शन एक्शन प्लान बनने से बाघों की सुरक्षा के लिए अलग से दस्ता तैयार हो सकेगा। समरधा रेंज में अलग-अलग स्थानों पर चौकियां बनाई जाएंगी। ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि बाघ के हर मूवमेंट की खबर मिलती रहे। श्री गुप्ता ने दावा किया कि समरधा देश का एकमात्र ऐसा क्षेत्र है, जहां शहर के नजदीक इतनी संख्या में बाघ हों, वह भी इलाके पर अधिकार के लिए संघर्ष के बगैर।