- Hindi News
- हबीबगंज में हाल्ट लेकर गुजरेगी नई दिल्ली शिर्डी स्पेशल ट्रेन
हबीबगंज में हाल्ट लेकर गुजरेगी नई दिल्ली-शिर्डी स्पेशल ट्रेन
भोपाल |रेलवे प्रशासनने नई दिल्ली और साईंनगर शिर्डी के बीच प्रीमियम सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी हबीबगंज स्टेशन होकर गुजरेगी। ट्रेन नंबर 04405 नई दिल्ली-साईंनगर शिर्डी प्रीमियम सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 17 सितंबर से 29 अक्टूबर तक प्रति बुधवार चलाई जाएगी। इस दाैरान यह ट्रेन हर गुरुवार को सुबह 10.50 बजे हबीबगंज पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04406 साईंनगर शिर्डी-नई दिल्ली प्रीमियम सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 19 सितंबर से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार चलेगी अौर इसी दिन दोपहर 1.55 बजे हबीबगंज पहुंचेगी।