पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर रविवार दोपहर 12 बजे तक बोट क्लब रहेगा नो व्हीकल जोन

हर रविवार दोपहर 12 बजे तक बोट क्लब रहेगा नो व्हीकल जोन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल |21 सितंबरसे हर रविवार को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक भारत भवन से वन विहार तक नो व्हीकल जोन रहेगा। यहां सिर्फ पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों को ही एंट्री मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम यह कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए निगम 21 सितंबर से \\\"राहगिरी डे- अपनी राहें, अपनी आजादी\\\' कार्यक्रम शुरू कर रहा है। यह जानकारी निगम कमिश्नर तेजस्वी एस नायक ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पर्यटकों को भारत भवन की पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करने होंगे। पर्यटकों को छूट रहेगी कि इस दौरान वे बोट क्लब रोड पर चलें, दौड़ें, खेलें, योग करें या साइकिल चलाएं।



















इस मौके पर आयोजित होने वाले राहगिरी डे का आनंद केवल वाहनों की अावाजाही बंद होने तक सीमित नहीं रहेगा। पर्यटकों को छूट रहेगी कि इस सड़क पर चलें, दौड़ें और साइकिल चलाएं। निगम खो-खो, गली क्रिकेट, फुटबाल और रोलर स्केटिंग आदि का भी आयोजन करने। नगर निगम विभिन्न कंपनियों की मदद से यहां कई मंच बनाएगा। साथ ही विभिन्न एक्टीविटीज की जा सकेंगी। सड़क के पास ही मुफ्त में जिम और योग सेंटर की सुविधा भी रहेगी।



यह करेगा नगर निगम -

- विभिन्न कंपनियों के स्टॉल लगेंगे, जिनमें लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

- स्पोर्ट्स एक्टीविटी, जैसे कि बैडमिंटन, स्केटिंग और साइक्लिंग के आयोजन।

- लोगों के लिए मुफ्त में जिम और योगा सेंटर।

- कंपनियों की ही मदद से मनोरंजन के लिए डांस और एरोबिक्स के आयोजन।



क्या फायदा होगा -

- साइक्लिंग और वाकिंग को बढ़ावा मिलेगा।

- लाइफस्टाइल को व्यवस्थित करने का संदेश देना।

- नान मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट के उपयोग से अच्छे स्वास्थ्य का महत्व समझाना।

- पर्यावरण संरक्षण का प्रमोट करना।

- लोगों में मेल-मिलाप के जरिए अच्छा सामाजिक ताना-बाना खड़ा करना।