ममता वर्मा ने साधा स्वर्ण पर निशाना
कमल की लगातार दूसरी जीत
ममतावर्मा ने 15वीं राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की। विसबल भोपाल रेंज की ममता वर्मा ने 100 मी स्टेंडिंग पोजीशन में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, विसबल भोपाल के ही जब्बार बेग ने कारबाइन प्रेक्टिस 1 में पहला स्थान हासिल किया।
जब्बार कारबाइन प्रेक्टिस 2 में भी पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन गृहमंत्री बाबूलाल गाैर ने किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसएएफ) डॉ शैलेंद्र श्रीवास्तव और पुलिस महानिरीक्षक (एसएएफ) एके सिंह भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता 25वीं बटालियन की शूटिंग रेंज में आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश की एसएएफ, एसटीएफ, हाक फोर्स सहित पुलिस की 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता से एक टीम चुनी जाएगी, जो अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
भोपाल| प्रदेशके अंतरराष्ट्रीय क्यू स्टार कमल चावला ने इंडियन ओपन की क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पुणे के पीवायसी हिंदू जिमखाना में खेली जा रही प्रतियोगिता में कमल ने पूर्व एशियन स्नूकर चैंपियन अालोक कुमार को 1-3 से पिछड़ने के बाद 4-3 से शिकस्त दी। पूर्व वर्ल्ड नंबर तीन कमल ने आलोक को 31-74, 68-15, 40-60, 20-53, 60-40, 72-16, 83-56 से पराजित किया। बुधवार को कमल का अंतिम लीग मुकाबला तमिलनाडु के जे. वरुण कुमार से होगा। इस जीत के साथ कमल का ग्रुप बी से नॉकआउट दौर में क्वालीफाई करना लगभग पक्का हो गया है।