पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एशियाड में जाने वाले मप्र के खिलाड़ियों को 50 50 हजार

एशियाड में जाने वाले मप्र के खिलाड़ियों को 50-50 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंचियोनएशियन गेम्स में भाग लेने वाले मप्र के खिलाड़ियों को 50-50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह राशि उस इनामी राशि के अलावा है जो खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतने के एवज में सरकार की ओर से मिलती है। यह प्रदेश के 16 खिलाड़यों को मिलेगी। कुछ खिलाड़ी इंचियोन रवाना होने से पूर्व खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मिलने पहुंचे थे, तभी खेलमंत्री ने उक्त प्रोत्साहन राशि की तत्काल स्वीकृति के आदेश दिए। खेलमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर लौटें। वहां पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। यहहैं खिलाड़ी- सौरभवर्मा, प्रिंस परमार, गणेश्वरी देवी, नमिता चंदेल, चम्पा मौर्य, कुलदीप कीर, वर्षा वर्मन, मृत्युंजय सिंह राठौड़, लतिका भंडारी, अंजुल नामदेव, अमरदीप बसेड़िया और सतीश पनवार। आफिशियल्स-देवेंद्रगुप्ता, मयंक ठाकुर, शकील कुरैशी और थाॅमस मैथ्यू।

इंचियोन रवानगी से पहले मप्र के खिलाड़ी खेलमंत्री के साथ।