पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगेंद्र फाइनल में, रागिनी बनीं चैंपियन

योगेंद्र फाइनल में, रागिनी बनीं चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19वीं रिलायंस ट्राॅफी इंटर प्रेस बैडमिंटन

खेलसंवाददाता | भोपाल

गतविजेता योगेंद्र चंदेल ने साद सिद्दीकी को हराकर 19वीं रिलायंस ट्राफी इंटर प्रेस बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल बुधवार को खेला जाएगा। महिला वर्ग में रागिनी चौरसिया एकल और युगल में चैंपियन बनीं। पुरुष युगल के फाइनल में सचिन रावत और अमन की जोड़ी का सामना चंद्रशेखर और जयंत की जोड़ी से होगा। सचिन रावत प्राची रावत के साथ मिश्रित युगल के फाइनल में भी पहुंचे हैं। बुधवार को समापन पुरस्कार वितरण रिलायंस के वाइस प्रेसिडेंट फरहान अंसारी करेंगे। इस अवसर पर ज्ञानगंगा ग्रुप के सचिव मिनीराज मोदी, आईईएस ग्रुप के चेयरमैन बीएस यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राजीव गांधी काॅलेज के संचालक सैयद साजिद अली, जिला खेल अधिकारी वंदना सक्सेना और मप्र अकादमी प्रभारी पीएस बुंदेला ने परिचय प्राप्त किया।

मैच के बाद सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।