- Hindi News
- बीडीसीए में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 19 से
बीडीसीए में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 19 से
भोपाल| भोपालडिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) में खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 19 सितंबर से बाबेअली स्टेडियम पर होगा। यह रजिस्ट्रेशन सत्र 2014-15 के लिए है। इसमें अंडर-14, अंडर-15, अंडर-18, सीनियर बॉयज और गर्ल्स के लिए रजिस्ट्रेशन होंगे। रजिस्ट्रेशन फार्म 200 रुपए का है। इसके बाद बीडीसीए सितंबर के अंतिम सप्ताह में टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। इसमें रजिस्टर्ड खिलाड़ी और क्लब ही हिस्सा ले सकेंगे। भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले सीहाेर, राजगढ़, रायसेन और विदिशा जिलों के खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन संबंधित जिलों के सचिव द्वारा किया जाएगा।