- Hindi News
- ब्राउनी बना \"क्यूटेस्ट डॉग\' का फाइनलिस्ट
ब्राउनी बना \"क्यूटेस्ट डॉग\' का फाइनलिस्ट
भोपालकी सड़कों में कभी बेसहारा घूमने वाला डॉग (ब्राउनी) अब इंडिया के क्यूटेस्ट डॉग कॉन्टेस्ट में फाइनलिस्ट बन गया है। पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) की ओर से आयोजित ‘क्यूटेस्ट इंडियन डॉग अलाइव कॉन्टेस्ट’ में सिटी का ब्राउनी देशभर के टॉप 10 डॉग्स के बीच फाइनल में पहुंचा है। सिटी की कंचन और उनकी सिस्टर को ब्राउनी सड़क किनारे बारिश में ठंड से ठिठुरता हुआ मिला था। उन्होंने उसकी केयर की। अब ब्राउनी कंचन और उनकी फैमिली का हिस्सा बन गया है। 24 सितंबर को इस कॉन्टेस्ट का फाइनल रिजल्ट आएगा।
finalist incontest