- Hindi News
- वेस्टर्न क्लासिकल धुनों के बीच गुलाबी आंखें
वेस्टर्न क्लासिकल धुनों के बीच गुलाबी आंखें
भारतभवन, अभिरंग में मंगलवार को क्लब लिटराटी की ओर से आयोजित ‘रैप्सडी’ ईवेंट में सिटी की यंग पियानो प्लेयर अनुभूति अग्निहोत्री ने पियानो पर वेस्टर्न क्लासिकल धुनों की प्रस्तुति दी। अनुभूति ने फ्रांसिस पॉल की कंपोजिशन असे मोदेर, हंगेरियन डांस नंबर 5, मून लाइट सोनाटा, हार्मोनियस, स्वान लैक के साथ पॉलिश कंपोजिशन वर्ल्ड ओपस प्ले किया। उनकी लास्ट परफॉर्मेंस पिता देवेश अग्निहोत्री की फेवरेट कंपोजिशन ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं...’ सॉन्ग की रही। अनुभूति ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पियानो में ग्रेड सेवन क्लियर कर चुकी हैं।
event incity