- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर स्वराजभवन में मंगलवार को वरिष्ठ लेखक सतीश चतुर्वेदी
सिटी रिपोर्टर स्वराजभवन में मंगलवार को वरिष्ठ लेखक सतीश चतुर्वेदी
सिटी रिपोर्टर स्वराजभवन में मंगलवार को वरिष्ठ लेखक सतीश चतुर्वेदी की किताब ‘भोपाल एक ऐतिहासिक दर्पण’ का विमोचन किया गया। रिसर्च पर आधारित इस किताब में इतिहास को आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर जानकारियां संकलित की गई हैं। किताब में समकालीन ग्रंथों, शिलालेखों, ताम्र पत्रों, खुदाई से प्राप्त मूर्तियों और चित्रों के माध्यम से जुटाई जानकारी को प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कैलाश सारंग ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता और विशेष अतिथि विधायक विश्वास सारंग उपस्थित थे। कार्यक्रम में इतिहासकार गंगाराम गुप्त बरसैया, डॉ. मूलाराम जोशी, स्टेट गजेटियर एंड स्टेट आर्काइव के भूतपूर्व निदेशक डॉ. शंभूदयाल गुरु, वरिष्ठ पत्रकार महेश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश तकनीकी शिक्षा के निदेशक आशीष डोंगरे, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनलाल छीपा, भोज विवि के कुलपति तारिक जफर आदि से उपस्थित थे।
\\\"भोपाल एक ऐतिहासिक दर्पण\\\' का विमोचन