पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह 18 को

सम्मान समारोह 18 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.राजेंद्र कुमार जनसंपर्क सम्मान-2013 और डॉ. राजेंद्र कुमार विजुअल आर्ट अवॉर्ड -2013 के लिए क्रमश: जनसंपर्क संचालक लाजपत आहूजा और वरिष्ठ फिल्म पत्रकार श्रीराम ताम्रकार के नामों की अनुशंसा की गई है। अपने क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दोनों नामों को इस वर्ष सम्मानित ज्यूरी में शामिल वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर, मदनमोहन जोशी और गिरिजाशंकर ने अनुशंसित किया है।

सम्मान समारोह का आयोजन 18 सितंबर (गुरुवार) को रवींद्र भवन में शाम 6 बजे किया जाएगा। समारोह का आयोजन साहित्यकार और जनसंपर्क संचालनालय के अतिरिक्त संचालक रहे डॉ. राजेंद्र कुमार के पुण्य स्मरण में किया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर होंगे। वहीं, अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता करेंगे। इस मौके पर श्रीकांत आप्टे लिखित रंग निर्देशक केजी त्रिवेदी के निर्देशन में तैयार नाटक ‘बस इतना सा ख्वाब है’ का मंचन किया जाएगा। गौरतबल है कि लाजपत आहूजा वर्तमान में मप्र जनसंपर्क विभाग के संचालक हैं। वहीं, श्रीराम ताम्रकार लंबे समय से फिल्म पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। श्रीराम ताम्रकार को वरिष्ठ फिल्म पत्रकार सम्मान-2010, बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पटकथा अवॉर्ड -1992, मधुबन भोपाल का कलागुरु सम्मान- 1999, अहिल्या सम्मान-2002 समेत कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।