पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुकून भरे एंबिएंस मेंे लाजवाब डिशेज़ का लुत्फ

सुकून भरे एंबिएंस मेंे लाजवाब डिशेज़ का लुत्फ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होटलकोर्टयार्ड बाय मैरियट में शुरू हुए बे-लीफ रेस्टॉरेंट के सुकून भरे एंबिएंस में लाजवाब टेस्टी फूड और उनका शानदार प्रेजेंटेशन सिटी के फूड लवर्स को पसंद रहा है। पिछले महीने होटल कोटयार्ड बाय मैरियट की ओर से नए रेस्टॉरेंट ‘बे-लीफ’ लॉन्च किया गया था। रेस्टॉरेंट में फुड लवर्स को एक्सपेरीमेंटल फूड प्रेजेंट किए जा रहे हैं। फूड के साथ धीमी रोशनी और सुकून देने वाले सॉन्ग्स से माहौल काफी खुशगवार हो जाता है। यह माहौल खाने का लुत्फ बढ़ा देता है।

कुजिंस में सरप्राइज़ेस हैं खास

कुजिंस में मिलने वाले सरप्राईजेस फूड लवर्स के लिए नया अनुभव हैं। ‘टोमेटो सूप’ में इटेलियन बेसील का स्वाद, ‘केसर पिस्तावाला कुल्फी’ में पेठे और चॉकलेट का स्वाद ऐसा लगता है जैसे इन डिशेज में कुछ नया ही स्वाद छिपा हुआ हो। स्मूद और मखमली ग्रेवी के साथ साॅफ्ट चिकन पीसेस वाली ‘लश्करी कली’ के साथ ‘उल्टे तवे के पराठे’ का कॉम्बिनेशन भी टेस्ट में लाजवाब है। ‘लश्करी कली’ में आकर्षक तरीके से कटे मीट के पिसेस इस डिश को खास और अट्रैक्टिव बनाते हैं। इसके साथ ही ‘चिकपी रेविओली’ का साउथ इंडियन मैजिक लोगों के जुबान पर भी जादू की तरह छा गया है।

changing taste