कृतियों में झलका 30 साल का अनुभव
भारतभवन की रंगदर्शनी दीर्घा में मंगलवार से भुवनेश्वर (ओडिशा) की आर्टिस्ट सत्यभामा माझी की कृतियों की एक्जिबिशन की शुरुआत हुई। ‘लोकल मार्केट’ थीम पर आयोजित इस एक्जिबिशन में सत्यभामा ने 36 पेंटिंग्स, फोटोग्राफ्स, ड्रॉइंग और मिक्स मीडियम से अपना 30 साल का ऑब्जरवेशन दिखाया है। एक्जिबिशन में उन्होंने अपने पापा की भुवनेश्वर स्थित दुकान, उसमें मिलने वाले सामान और मार्केट की चकाचौंध को विभिन्न आर्टपीसेस से दिखाने का प्रयास किया है।
कृतियोंमें सहेजा अनुभव
आर्टिस्टसत्यभामा माझी ने बताया कि उनके अपने पिता वाल्मीकि माझी का भुवनेश्वर के फेमस मार्केट यूनिट वन में वैरायटी स्टोर्स है। उनका बचपन से दुकान और मार्केट में आना-जाना रहता है। दुकान में खाने पीने की चीजें मिलती हैं। इन सामानों के साथ जुड़े अनुभव और भावों को उन्होंने इन कृतियों में अभिव्यक्त किया है। एक्जिबिशन विजिट करने आए सिटी के सत्यजीत भट्टाचार्य ने बताया कि सभी आर्ट पीसेस में वैरायटी हैं। इसलिए ये विजिटर्स को अट्रैक्ट कर रही हैं।
आर्टिस्ट के बारे में
आर्टिस्ट सत्यभामा माझी ओडिशा में शाश्वत फाउंडेशन संचालित कर रही हैं। फाइन आर्ट्स (इंडियन स्टाइल) में पोस्ट ग्रेजुएट सत्यभामा की दिल्ली, कोलकाता, संबलपुर समेत ओडिशा की कई सिटीज में एक्जिबिशन आयोजित की जा चुकी हैं।
मिक्स मीडियम में \\\"मसूर की दाल\\\'
मिक्स मीडियम में दुकान में मिलने वाले सामान जैसे चावल, दाल, सुपारी, सौंफ जैसी खाद्य पदार्थों के सैंपल भी पैक करके एक्जिबिट किए गए हैं। इसके साथ ही मार्केट में तितलियों का झुंड, खिलौने, घड़ी के साथ मस्ती करते बच्चे जैसी कृतियां एक्जिबिट की गई हैं। इसके साथ ही जिमनास्टिक करती हुईं एक लड़की की पेंटिंग से लाइफ में चैलेंज एक्सेप्ट करना और हमेशा अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने का मैसेज दिया गया है। इसके अलावा पेड़-पत्तियां, बाजार में लोगों की भीड़ को भी प्रदर्शित किया है। 21 सितंबर तक आयोजित होने वाली यह एक्जिबिशन दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक विजिटर्स के लिए खुली है।
art show