खुशहाल जीवन की बुनियाद हैं पेड़
‘अगरहर इंसान अपने व्यक्तिगत कार्यों में पौधरोपण को भी जोड़ ले तो हमारे शहर की हरियाली और बढ़ेगी। साथ ही रोपे गए पौधे हमारी प्रॉपर केयर से जब पेड़ बनेंगे तो उनपर आश्रित पक्षियों का भी संरक्षण होगा और हमारे बच्चों में भी पौधरोपण का संस्कार डेवलप होगा।’ यह कहना था आर्किटेक्ट शैलेन्द्र बांगरे का। उन्होंने दैनिक भास्कर के सामाजिक अभियान ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ का हिस्सा बनते हुए इंजीनियर्स डे के मौके पर एसीसी सीमेंट के सहयोग से बिसनखेड़ी में पौधरोपण किया। उनके साथ इंजीनियर्स राज नागपाल, अशोक मनहर, संजय निगम, मनोज कोचकर, देवेंद्र पटेल, विक्रम सक्सेना, हरजीत श्रीवास्तव, अब्दुल माजिद, दिनेश सूर्यवंशी, शैलेष मालवीय, संकल्प चौरसिया आदि ने पौधरोपण करने के साथ संकल्प लिया कि वे इन रोपे गए पौधों का संरक्षण भी करेंगे।
bhaskar drive