- Hindi News
- गरबा के लिए डेंटल पैकेज ले रहे यंगस्टर्स
गरबा के लिए डेंटल पैकेज ले रहे यंगस्टर्स
गरबाशुरू होने वाला है और यूथ में एक्साइटमेंट भी बढ़ गया है। इस बार गरबा प्लेयर्स ने ड्रेसेस और एक्सेसरीज के अलावा लुक्स को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। डांस के दौरान सबसे ज्यादा स्माइल नजर आती है। इसलिए यूथ अपनी स्माइल को और सुंदर बनाने के लिए डेंटल पैकेजेस भी ले रहे हैं।
क्याहै डेंटल पैकेज
डेंटिस्टडॉ वीरेंद्र सिंह बताते हैं, \\\"डेंटल पैकेज में दांतों की सफाई, पॉलिशिंग और ब्लीचिंग की जाती है। इससे स्माइल और भी सुंदर लगने लगती है। वहीं अगर किसी को कैपिंग या अन्य ट्रीटमेंट की जरूरत हो, तो वो भी प्रोवाइड किया जाता है।\\\' डेंटल पैकेजेस 6000 रुपए से शुरू होते हैं।
डिस्काउंटभी अवेलेबल
पहलेडेंटल पैकेेजेस काफी एक्सपेंसिव हुआ करते थे। मगर अब ये रीजनेबल रेट्स पर भी अवेलेबल हैं। इतना ही नहीं अगर ग्रुप बुकिंग की जाए तो इनपर अच्छे-खासे डिस्काउंट्स भी मिल रहे हैं। वैसे तो वेडिंग सीजन में दुल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के अन्य सदस्य मिलकर ग्रुप बुकिंग कराते थे, लेकिन अब गरबे के लिए भी ये ट्रेंड देखने को मिल रहा है। फैमिली के अलावा फ्रेंड्स का ग्रुप ऐसे पैकेजेस ले रहा है।
मॉडल : ज्योति,फोटो: एचसी वर्मा
जल्द ही बना पाएंगे दांतो में टैटू
बॉडी पर टैटू बनवाने का ट्रेंड तो सिटी में चल ही रहा है, लेकिन अब जल्द ही दांतों पर भी टैटू बनवाने का ट्रेंड आने वाला है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस तरह की टैटू मशीन डिजाइन हो चुकी है, जिससे दांतों पर पसंदीदा अक्षर या लोगो का टैटू बनवाया जा सकेगा।