सिटी में 27 से चलेगी पैरासेलिंग बोट
बोटक्लब पर 27 सितंबर से गोवा में चलने वाली पैरासेलिंग बोट का आनंद लिया जा सकेगा। विश्व पर्यटन दिवस पर बोट क्लब में आम लोगों के लिए यह एक्टिविटी शुरू होगी। मंगलवार को गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने बोट क्लब विजिट किया। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट्स के लिए विशेष रूप से भोपाल में यह नई सुविधा शुरू की जा रही है। 80 लाख रुपए की इस बोट के साथ ही कई दूसरी सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके साथ ही फूड जोन भी और डेवलप किया जाएगा।
new giftto the city