- Hindi News
- लो फ्लोर बस के लिए निशक्तजनों को फ्री पास
लो फ्लोर बस के लिए निशक्तजनों को फ्री पास
नसं,भोपाल| राजधानीमें निशक्तजनों को बीसीएलएल की लो फ्लोर बसों में किराया नहीं देना होगा। इसके लिए निशक्तों को यात्रा पास दिए जाएंगे। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने निर्देश दिए हैं कि स्कूल कॉलेजों के निशक्त छात्रों को यात्रा पास देने के लिए उनके आवेदन संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय दफ्तार में जमा करवाए जाएं। इसके अलावा समर्पण अभियान के तहत चिन्हित बच्चों की देखभाल करने वालों को भी लो फ्लोर बसों के यात्रा पास निशुल्क उपलब्ध करवाए जाने पर विचार चल रहा है।