राहगीरी में एंट्री अब सुबह 9 बजे तक
नसं,भोपाल| रविवारको इस बार से राहगीरी डे में प्रवेश का समय सुबह 9 बजे तक कर दिया गया है। पहले 7 बजे के बाद बोट क्लब में प्रवेश पर रोक लगी थी। बोट क्लब और शाहपुरा में राहगीरी पर नजर रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। राहगीरी के दौरान अवांछित तत्व कोई गड़बड़ी करें, इस पर नजर रखने के लिए भीड़ के बीच में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। बुधवार को गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने अफसरों को इस बारे में निर्देश दिए। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने कहा कि राहगीरी के दौरान निर्धारित सीमा में ही डीजे बजेंगे।
यहां ध्वनि मापने के लिए ध्वनिमापक यंत्र भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा व्यवसायिक गतिविधियों सहित अन्य कार्यों के लिए नियम बनाए जाएंगे। नियम बनाने का काम नगर निगम करेगा। राहगीरी स्थल पर लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले ग्लोसाइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। मौजूदा व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा।