पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल परिसर में नहीं बिकेंगी किताबें और यूनिफॉर्म

स्कूल परिसर में नहीं बिकेंगी किताबें और यूनिफॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| स्कूलपरिसर में किताबें, यूनिफाॅर्म और स्टेशनरी की बिक्री के लिए यदि काउंटर लगाए गए तो स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी स्कूल संचालकों को अपने-अपने स्कूलों के पाठ्यक्रम की पूरी किताबों यूनिफॉर्म की जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। साथ ही इसकी एक सूची जिला शिक्षा अधिकारी को भी मुहैया करानी होगी। एडीएम बीएस जामाेद ने बुधवार को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत इसके आदेश जारी कर दिए हैं। एडीएम ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।