शहर में खुलेंगे दो नए निजी विवि
नसं,भोपाल| राजधानीमें दो और प्राइवेट यूनिवर्सिटी खुलेंगी। विधानसभा में तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। इनमें दो भोपाल में और एक इंदौर में खुलेगी। भोपाल के जाटखेड़ी में सर्वपल्ली राधाकृष्णन यूनिवर्सिटी और सर्वधर्म सी-सेक्टर कोलार रोड पर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के कैंपस स्थापित होंगे। इंदौर में श्री वैष्णव विद्यापीठ यूनिवर्सिटी खुलेगी। इन यूनिवर्सिटी की संस्थाओं को अगले दो साल में अपने कैंपस की स्थापना के लिए पूरी रिपोर्ट तैयार कर मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग को सौंपनी होगा। इन दो को मंजूरी मिलने के बाद भोपाल में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।