पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आने वाले सालों में और कम होगी ठंड, बढ़ेगी गर्मी

आने वाले सालों में और कम होगी ठंड, बढ़ेगी गर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलवायुपरिवर्तन के कारण आने वाले सालों में शहर में गर्मी बढ़ती जाएगी और ठंड का असर कम होता जाएगा। अगले 100 सालों में शहर का औसत अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री बढ़ जाएगा, जबकि औसत न्यूनतम तापमान में भी करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो जाएगी। मौसम विभाग ने बीते 24 साल के आंकड़ों के अाधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. अनुपम काश्यपि और उनकी सहायक अपूर्वा सिंगरौल ने यह रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में प्रदेश के चार बड़े शहरों भोपाल, इंदाैर, ग्वालियर और जबलपुर के बीते 24 साल के आंकड़ों का अध्ययन किया गया है। इसमें बताया गया है कि भोपाल में अधिकतम तापमान प्रतिवर्ष 0.055 डिग्री बढ़ रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 0.050 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही है।



























इन 24 सालों के दौरान कई बार जुलाई में भोपाल और जबलपुर में अधिक बारिश हुई, जबकि अगस्त में बारिश धीरे-धीरे कम हुई है। वहीं जून में बारिश के मामले में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है।



कम हो रही बारिश : डाॅ. काश्यपि ने बताया कि देशभर में हुए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पूर्वी और पश्चिमी मप्र में पूरे साल भर में 1.81 मिमी प्रति वर्ष कम बारिश हुई, जबकि मानसून के सीजन में प्रति वर्ष 1.74 सेमी बरसात कम हो रही है।

एक्सपर्ट कमेंट


-ग्लोबल वार्मिंग का पूरे विश्व में असर पड़ रहा है। इसकी वजह से हम धीरे-धीरे हिम युग में बढ़ रहे हैं। बर्फबारी बढ़ रही है और बारिश भी अधिक हो रही है। हालांकि भोपाल या मध्यप्रदेश के तापमान और बारिश के ट्रेंड में रहे बदलाव को इससे जोड़कर नहीं देखा जा सकता। बीते दशकों में शहर से जंगल कम हुए हैं। पूरे शहर में कॉक्रीटाइजेशन काफी बढ़ गया है। इसी वजह से मौसम में ऐसे बदलाव रहे हैं।

-डॉ. दीपक तिवारी, प्रोफेसर, भूविज्ञान विभाग, एमवीएम कॉलेज भोपाल

डॉ. काश्यपि ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून के आगमन और विदा होने की तारीख भी बढ़ गई है। भोपाल में अब मानसून के आगमन की तारीख 13 जून के बजाय 21 जून होगी, जबकि मानसून के विदा होने की तारीख 28 सितंबर के बजाय 3 अक्टूबर होगी।