पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल फॉरेंसिक लैब का काम पंद्रह दिन में होगा शुरू

सेंट्रल फॉरेंसिक लैब का काम पंद्रह दिन में होगा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानीमें सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) के निर्माण का काम अगले 15 दिन में शुरू होने की संभावना है। यहां 20 एकड़ जमीन पर 250 करोड़ रुपए की लागत से लेबोरेटरी बनाई जाएगी। भोपाल में बनने वाली सीएफएसएल में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तरप्रदेश के अपराधों से जुड़े मामलों की फॉरेंसिक जांच होगी।

लेबोरेटरी दो साल में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके भूमिपूजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने इस जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की कार्रवाई की।

केंद्र सरकार ने दो साल पहले भोपाल में सीएफएसएल बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद भोपाल में मुबारकपुर के पास बरखेड़ा गोंदर गांव में इसके लिए 20 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी।





















केंद्रीय गृह मंत्रालय से जल्दी ही भूमिपूजन करने के निर्देश मिलने के बाद बुधवार को हुजूर एसडीएम माया अवस्थी, तहसीलदार आकाश श्रीवास्तव, बैरागढ़ एसडीओपी एनएस दांबले ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की।

























यहां नारायण सिंह ने 4 एकड़ जमीन पर फसल लगाई थी। सरकारी अमले के सामने नारायण ने आत्मदाह करने की धमकी भी दी लेकिन पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे हिरासत में ले लिया।

सीएफएसएल बनने के बाद भोपाल में ही अपराधियों का झूठ पकड़ने के लिए ब्रेन मैपिंग और नार्को टेस्ट भी हो सकेगा। अभी इसके लिए आरोपियों को दिल्ली सीएफएसएल भेजना पड़ता है। इसके अलावा भोपाल की सीएफएसएल में टॉक्सिकोलॉजी और नारकोटिक्स की लेबोरेटरी भी बनाई जाएगी।