पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाजार बज़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | सैममहाविद्यालय में गत दिवस एक सप्ताह के फैकल्टी रीचार्ज प्रोग्राम का आयोजन महेष जैन और प्रीती सलूजा के सानिध्य में किया गया, जिसकी अध्यक्षता अरविंद दीक्षित ने की। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में डॉ. जीएनपी श्रीवास्तव ने शिक्षण में गुणवत्ता विषय पर विशेष विश्लेषण प्रदान किया। वहीं डॉ. केअार शर्मा ने सलेक्शन ऑफ पैडागॉजिकल टूल्स पर अपने विचार व्यक्त किए। और डाॅ. कल्पना टेबरे द्वारा चाइल्ड सेंटर मैथडोलॉजी पर विचार प्रस्तुत किए गए। दूसरे दिन तकनीकी का शिक्षण में प्रभावी प्रयोग पर डॉ. संजय पंडागरे और डाॅ. निहारिका गुप्ता ने सत्र को संबोधित किया। इसके साथ प्रबंधन पर डॉ. द्विवेदी तनाव प्रबंधन पर डॉ. विनय मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। सत्र का समापन चेयरमैन हरप्रीत सलूजा, ग्रुप डायरेक्टर अविराज चावला और डायरेक्टर प्रीती सलूजा के सानिध्य में हुआ।