आदित्य का नाबाद शतक
भोपाल | भोपालके आदित्य श्रीवास्तव (105*) ने सीके नायडू ट्राॅफी अंडर-23 क्रिकेट मुकाबले में मुंबई के खिलाफ मुंबई में नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके शतक के सहारे मप्र ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकैट पर 285 रन बना लिए हैं। मेजबान मुंबई ने 580 रन बनाए हैं। जवाब में मप्र की हालत खराब थी, लेकिन आदित्य ने एक छोर संभाले रखा। उनके साथ तन्मय पटवर्धन खाता खोले बगैर नाबाद हैं।