प्रणव मजूमदार सचिव बने
भोपाल| प्रणवमजूमदार को मध्यप्रदेश एमेच्योर वालीबाॅल एसोसिएशन का सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान सचिव हरिसिंह चौहान इस समय अस्वस्थ हैं। इस दौरान वालीबॉल की गतिविधियां प्रभावित हों, इसलिए एसोसिएशन ने मजूमदार को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रणव अभी तक एसोसिएशन में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। पिछले 25 सालों से वालीबॉल की कोंचिंग कर रहे मजूमदार मप्र से कई दिग्गज वालीबॉल खिलाड़ियों को तैयार कर चुके हैं।