पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल कार्पोरेशन की दोनों टीमें जीतीं

भोपाल कार्पोरेशन की दोनों टीमें जीतीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | भोपालकार्पोरेशन ने इंदौर कार्पोरेशन को 55-47 से और भोपाल कार्पोरेशन बी ने ग्वालियर जिला को 31-12 से हराकर मप्र सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में दूसरी जीत दर्ज की। वहीं, एलएनआईपी की पुरुष और महिला टीमों ने भी अपना विजयी अभियान जारी रखा। आगा क्लब के बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नीमच जिला ने उज्जैन को 59-56, एलएनआईपी ने छिंदवाड़ा जिला को 28-15, इंदौर कार्पोरेशन ने होशंगाबाद जिला को 58-45, एसटीसी जबलपुर ने भिंड जिला को 46-02 से हराया।





छिंदवाड़ा जिला ने होशंगाबाद जिला को 20-16, नीमच जिला ने भोपाल जिला को 46-20 और एसटीसी जबलपुर ने आरसीसी भोपाल को 67-26 से शिकस्त दी। वहीं, पुरुष वर्ग में एलएनआईपी ने नीमच जिला को 35-14, उज्जैन जिला ने विदिशा जिला को 37-28, जोफ जबलपुर ने रतलाम को 61-24, भोपाल जिला ने मप्र पुलिस को 58-33, एसटीसी जबलपुर ने उज्जैन जिला को 67-48, रीवा जिला ने खंडवा जिला को 36-24, सतना जिला ने भिंड जिला को 32-29, डब्ल्यूसीआर जबलपुर ने ग्वालियर जिला ने 41-20, जबलपुर कार्पोरेशन ने भेल भोपाल को 47-24 से हराया।