पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रॉपर्टी फेयर में बुकिंग पर ऑन स्पॉट गिफ्ट

प्रॉपर्टी फेयर में बुकिंग पर ऑन स्पॉट गिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रेडाई द्वारा बिट्टन मार्केट, दशहरा मैदान में आयोजित चार दिवसीय प्राॅपर्टी फेयर गृहप्रवेशम् का समापन रविवार को होगा। शनिवार को तीसरे दिन फेयर में खासी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने ऑन स्पाॅट बुकिंग पर विभिन्न ऑफर का फायदा लिया। क्रेडाई के मुताबिक ऑफर्स में चार कारें, चार हॉलिडे टूर और 10 मोटर साइकिलें रखी गई हैं।

2100साइट विजिट्स

क्रेडाईके प्रवक्ता मनोज सिंह मीक ने बताया कि फेयर में एलआईजी आैर ईडब्ल्यूएस कैटेगरी की प्राॅपर्टी के लिए अलग स्टाॅल लगाया गया है। इसके जरिए जो लोग शासन द्वारा तय की गई कम आय वर्ग की सीमा में आते हैं, उन्हें सस्ती प्रॉपर्टी मिल सकेगी। अभी डेवलपर्स के पास शासन की नीति के दायरे में आने वाले ग्राहकों की कमी है। वे इस स्टाॅल के जरिए ऐसे ग्राहकों को कमी पूरी कर सकेंगे। शनिवार की शाम तक अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए 2100 से अधिक साइट विजिट्स हो चुकी थीं। रविवार को इनके बुकिंग में बदलने की उम्मीद है। मीक के मुताबिक फेयर में सर्वे भी किया गया है, जिसमें 10 से 20 लाख कीमत की प्रॉपर्टी की जानकारी लेेने वालों की संख्या सबसे ज्यादा (45%) रही।

कटारा हिल्स

सागरगोल्डन पाम, प्राइड सिटी, ग्रीन वे, इंद्रप्रस्थ, रामायण साउथ एवेन्यु।

एयरपोर्टरोड, भौंरी और विदिशा रोड

लेकपर्ल वैली आैर स्प्रिंग,अभिनव आधार सिटी, जीएमवी सन सिटी ग्रीन्स।

अयोध्याबायपास और अवधपुरी

सौम्यापार्क लैंड, सागर लैंड मार्क, शिवलोक टॉवर, कैलाश अपार्टमेंट, एस्सारजी संपदा, एस्सारजी आधारशिला।

होशंगाबाद रोड और बावड़िया

फॉरच्यूनसौम्या हैरिटेज, ईडन पार्क, ओरेकल, शुभालय ध्यानम्, शुभालय द्वीपम्, सागर अभिनव हाईट्स, पारस अर्बन पार्क और रिदम पार्क, विराशा हाईट्स।

कोलाररोड

चिनारनेस्ट, इशान विस्टा, माय सिटी, वेस्टर्न कोर्ट, यूबी सिटी, फॉरच्यून सिग्नेचर , आम्र रिट्रीट।

बिट्टन मार्केट के दशहरा मैदान में आयोजित फेयर का आज आखिरी दिन