मेले में 537 लोगों को पासपोर्ट ग्रांट
एमपी नगर स्थित डीबी सिटी के पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में शनिवार को पासपोर्ट मेले का आयोजन किया गया। इसमें 700 लोगों के लिए अपॉइंटमेंट स्लॉट रखा गया था। इनमें से 537 लोगों को पासपोर्ट ग्रांट कर दिए गए हैं। पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि पासपोर्ट मेले में लोगों का अच्छा रिस्पांस रहा। मेले में 64 लोगों को तत्काल कोटे के तहत पासपोर्ट िदए गए हैं।