पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनिट कैंपस में बंद होंगे दफ्तर, दुकानें

मैनिट कैंपस में बंद होंगे दफ्तर, दुकानें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल | मौलानाआजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के कैंपस के मकानों में चल रहे दफ्तर सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराई जाएंगी। इस बारे में संस्थान प्रबंधन ने सभी रहवासियों को सर्कुलर जारी किया है। उनसे कहा गया है कि यह गतिविधियां तुरंत बंद की जाएं, वरना एेसा करने वालों के मकान खाली करवा दिए जाएंगे।

मैनिट प्रबंधन के अनुसार पिछले कुछ समय से कैंपस में कई तरह की गतिविधियां बढ़ गई है। इससे कैंपस में बाहरी लोगों को आना-जाना बढ़ गया है। मैनिट द्वारा की गई पड़ताल में यह बात सामने आई है कि फैकल्टी, कर्मचारियों और अधिकारियों को जो क्वार्टर आवंटित किए गए हैं उनमें से कुछ में गैर सरकारी संगठनों के हैड ऑफिस बन गए हैं। कुछ ने तो कोचिंग क्लासेस, ब्यूटी पार्लर, डेयरी और किराने की दुकानें तक खोल ली हैं। मैनिट के डायरेक्टर प्रो. अप्पू कुट्टन का कहना है कि कैंपस में इन गतिविधियाें के संचालन की इजाजत किसी को भी नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से इन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।