- Hindi News
- प्रदेश का दूसरा एथलेटिक्स ट्रैक भी भोपाल में
प्रदेश का दूसरा एथलेटिक्स ट्रैक भी भोपाल में
राजधानीभोपाल को एक और एथलेटिक्स ट्रैक की सौगात मिल गई है। करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से साई रीजनल सेंटर में एथलेटिक्स ट्रैक तैयार हो गया है।
यह प्रदेश का दूसरा एथलेटिक्स ट्रैक है। इससे पहले ऐसा ही ट्रैक तात्या टोपे स्टेडियम में बिछा हुआ है। इस तरह अब भोपाल में दो सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक हो गए हैं। इसका उद् घाटन जल्द ही होने जा रहा है। इसके बाद यहां पर देश के धुरंधर एथलीट अपना खेल कौशल निखारेंगे। साई रीजनल सेंटर ग्राम गोरा में क्रिकेट मैदान के बाजू में यह ट्रैक तैयार किया गया है। इसके बीच के ग्रासी फील्ड का काम जोरों से चल रहा है। इसके 15 अक्टूबर तक तैयार होने की संभावना जताई जा रही है।
उद् घाटन की तैयारी भी जोरों पर चल रही है। खिलाड़ियों ने इस ट्रैक का उपयोग शुरू कर दिया है। अभी तक साई के एथलीट तात्या टोपे स्टेडियम में अभ्यास करने आया करते थे। अब वहीं पर यह सुविधा मिलने से कोच सहित सभी खिलाड़ी काफी खुश हैं।
यहां यह है सुविधा
{ तीन वातानुकूलित हाॅस्टल (जिसमें 750 खिलाड़ियों के एक साथ ठहरने की व्यवस्था।)
{ दो हाकी टर्फ मैदान (हालांकि एक टर्फ खराब हो चली है। { अब एक एथलेटिक्स ट्रैक
{ एक क्रिकेट मैदान, साथ में तीन प्रैक्टिस विकेट। { एक ग्रासी फुटबाॅल मैदान।
{ दो बहुउद्देशीय इंडोर हाल (जिसमें कबड्डी, बास्केटबाॅल, वूशु, ताइक्वांडो, कराते, बॉक्सिंग, कुश्ती, वालीबाॅल, जूडो जैसे खेलों की सुविधाएं मौजूद हैं।)
हम एथलेटिक्स फेडरेशन से चर्चा कर हैं कि भोपाल को काेई नेशनल टूर्नामेंट आवंटित करें ताकि देश के सारे एथलीट यहां पर एक साथ जमा हो सकें और ट्रैक का धमाकेदार उद् घाटन हो सके। ट्रैक तैयार होने से अब भोपाल में एथलेटिक्स का कैंप भी संभव हो सकेगा।
-राजिंदरसिंह, डायरेक्टर,साई रीजनल सेंटर भोपाल
साई रीजनल सेंटर ग्राम गोरा बिशनखेडी भोपाल में एथलेटिक्स ट्रेक जो अब पूरी तरह तैयार है। इसका जल्द उद् घाटन होने जा रहा है। यह भोपाल प्रदेश का दूसरा एथलेटिक्स ट्रेक है। फोटो:अनिल दीक्षित।