पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसटीएफ ने छात्रों कोे नहीं बनाया आरोपी

एसटीएफ ने छात्रों कोे नहीं बनाया आरोपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| राज्य�ओपन स्कूल और टाइपिंग परीक्षा में बड़े स्तर पर गड़बड़ी से पास हुए छात्रों को एसटीएफ ने अब तक आरोपी नहीं बनाया है। इन दोनों मामलों में एसटीएफ राज्य �ओपन स्कूल के तत्कालीन डायरेक्टर और शीघ्र लेखन मुद्रलेखन परीक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष समेत पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। एसटीएफ ने इन परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी के मामले में पिछले साल अक्टूबर में एफआईआर दर्ज की थी।













राज्य �\\\"पन स्कूल के तत्कालीन डायरेक्टर डॉ. राजेंद्र प्रसाद और पूर्व परीक्षा नियंत्रक राजेश उपाध्याय ने स्कूल संचालकों के साथ मिलकर 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को पास करने के लिए रिजल्ट शीट में गड़बड़ी कर रिजल्ट जारी करने वाली मुंबई की कंपनी को रिजल्ट भेजा था। बाद में कुछ रोल नंबर कंपनी को ईमेल के जरिए भेजे गए थे। दोनों परीक्षा�\\\"ं में लगभग पांच हजार छात्रों के नंबर बढ़ा कर उन्हें पास किया गया था। इन परीक्षा�\\\"ं की मार्कशीट जारी होने से पहले ही एसटीएफ ने मामले का खुलासा किया था। इसी तरह टाइपिंग परीक्षा में 2270 टाइपिंग शीट एसटीएफ ने जब्त कर परिषद के अध्यक्ष सुभाष पाचपोर समेत आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। परिषद भी टाइपिंग का रिजल्ट घोषित नहीं कर पाई थी, उसके पहले एसटीएफ ने कार्रवाई की थी। एसटीएफ के अफसर यह कहते हुए छात्रों को आरोपी बनाने से पल्ला झाड़ रहे हैं कि उनकी मार्कशीट जारी ही नहीं हुई थी। आगे की कार्रवाई विधि विशेषज्ञों की सलाह के बाद की जाएगी।