आरजीपीवी क्रिकेट आज से
भोपाल | आरजीपीवीकी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार से आईईएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित की जा रही है। इसमें छह नोडल सतना, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर और मेजबान भोपाल शामिल हैं। इसमें से जीतने वाली टीम वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। उदघाटन सुबह आरजीपीवी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डाॅ. अनिल गोयल और आईईएस ग्रुप के चेयरमैन इंजीनियर बीएस यादव करेंगे।
नोडलफुटबाॅल टूर्नामेंट एलएनसीटी में : लक्ष्मीनारायणकॉलेज आॅफ टेक्नालॉजी भोपाल में आरजीपीवी नोडल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार से किया जा रहा है। आयोजन सचिव पंकज जैन ने बताया टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका उद् घाटन डॉ.अनिल गोयल करेंगे।
के मुख्य आतिथ्य एवं एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट से भोपाल नोडल की टीम का चयन होगा, जो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में शिरकत करेगी।